रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 12 दिसंबर 2025 (जि.सू.का.)। प्रायः सरकारी कार्मिक ठीक दस बजे तक सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाते। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने प्रातः 10 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अर्थ एवं संख्या विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह, कनिष्ठ सहायक कु. भावना राणा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजीव कुमार जायसवाल, डाटा एंट्री आपरेटर प्रमोद कुमार व कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार कमल, अनुसेवक नंदा बल्लभ पांडे, महिला कल्याण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रजनीश पंत व महिला सशक्तिकरण विभाग के वाहन चालक जयनारायण अनुपस्थित पाये गये।
सीडीओ ने कर्मचारियों की अनुपस्थित को अत्यधिक गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त अर्थ एवं संख्या विभाग की अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रीति चोपड़ा, अन्वेषक कम संगणक कु. पूजा नयाल, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 कमल राणा भ्रमण पर होने पाये गये। उन्होने कर्मचारियों के भ्रमण में होने की पुष्टि के लिए संबंधित कार्यालयाध्यक्ष से सुस्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रत्येक कार्य दिवस में समस्त अधिकारी, कर्मचारी पूर्वान्ह 10 बजे अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि भविष्य में कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति हेतु संबंधित कार्यालयाध्यक्षों का उत्तरदायी माना जायेगा।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#GeorgyPlekhanov #NaguibMahfouz #Thoughts #InternationalNeutralityDay #UniversalHealthCoverageDay #WorldHistoryofDecember12 #ShivrajPatil #ShirleyHazard #SharadPawar #FrankSinatra #RobertNoyce #BSMunje #SambhavnaSeth #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #JohannChristophGottsched #LodovicoGiustiniani #MayimBialik #APBharati #Peoplesfriend #Newspaper #LokSabha #RahulGandhi #Economicslowdown

एक टिप्पणी भेजें