भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग ने कटक सर्कल के खान उप निदेशक देबब्रत मोहंती के फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। देबब्रत मोहंती को एक लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उन्होंने कोयला डिपो के सुचारू संचालन और परिवहन परमिट जारी करने के बदले रिश्वत ली थी। उसके बाद देबब्रत के भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट, भद्रक स्थित पैतृक घर और कटक कार्यालय में एक साथ तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में एक दो मंजिला इमारत और 130 ग्राम सोने के आभूषण सहित तमाम प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले।
सतर्कता टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें पटिया के श्री विहार स्थित नेचर्स क्रेस्ट अपार्टमेंट में उनका फ्लैट, भद्रक जिले के मथासाही में उनका पैतृक घर और कटक में उनका कार्यालय कक्ष शामिल हैं। उसके बाद एक ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाई गई भारी नगदी बरामद की गई। ओडिशा सतर्कता विभाग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद, श्री विहार, पटिया (भुवनेश्वर) स्थित उनके फ्लैट पर एक साथ तलाशी ली गई। जांचकर्ताओं ने ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखे गए 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए। उनके कार्यालय के दराज से अतिरिक्त 1.2 लाख रुपये बरामद किए गए।
बरामद की गई अन्य संपत्तियों में भुवनेश्वर के पहला स्थित एक आलीशान दो मंजिला भवन और लगभग 130 ग्राम सोना शामिल है। सतर्कता विभाग के अधिकारी जब्त की गई संपत्ति के स्रोत और अन्य अनियमितताओं से संभावित संबंधों की जांच कर रहे हैं। भुवनेश्वर के पहला में लगभग 2400 वर्ग फुट का एक दो मंजिला आवासीय भवन, लगभग 130 ग्राम सोने के आभूषण, भुवनेश्वर सतर्कता पुलिस स्टेशन में मोहंती के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया है। सभी चिन्हित स्थानों पर तलाशी जारी है।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofFebruary26 #RobertNovak #InternationalTongueTwisterContestDay #CarpeDiemDay #ChristopherMarlowe #WilliamSchultz #PayalDev #MichelleTrachtenberg #AdolfHitler #HariTeja #TeresaMariePalmer #OrdeWingate #StefanoLandi #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #VictorHugo

एक टिप्पणी भेजें