युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने को दगड़िया क्लब, मुख्यमंत्री धामी ने नशामुक्त उत्तराखंड हेतु रन फॉर अवेयरनेस रैली का किया शुभारंभ channel the energy of the youth in a positive direction, the Dagadiya Club—along with Chief Minister Dhami—launched the 'Run for Awareness' rally for a drug-free Uttarakhand Haldwani, Nainital



हल्द्वानी (नैनीताल) 12 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित रन फॉर अवेयरनेस रैली का शुभारंभ किया और युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की यह दौड़ मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है। यह संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए कि उत्तराखण्ड का युवा अब नशे को ‘ना’ कह रहा है और जीवन को ‘हाँ’ कह रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि नशा एक साइलेंट वार की तरह फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति है। मजाक-मजाक में युवा नशे की चपेट में आ जाते हैं और वहां से लौटना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह न सिर्फ व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को संकट में डाल देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 में शुरू किए गए नशा मुक्त भारत अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार इस दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सैकड़ों आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है और एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है और सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी ।ज्थ् केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए दगड़िया क्लब बनाए गए हैं, जो युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल कानून बनाने से नहीं जीती जा सकती, इसके लिए समाज की जागरूकता और युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। हम सभी संकल्प लें कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने मित्रों व समाज को भी जागरूक करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि औपचारिकता से नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प से ही हम ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। 

यहां डॉ. स्वामी रामेश्वरम हरि, आरएसएस संपर्क प्रमुख उत्तर क्षेत्र डॉ. हरीश रौतेला, श्याम अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भारत भूषण, डॉ. अशोक पाल, शंकर कोरंगा, शांति महरा, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी, ध्रुव रौतेला, सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर योगेंद्र सिंह रौतेला, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अनेक अधिकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

Post a Comment

और नया पुराने