रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 7 जुलाई 2026। सांसद अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र सरकार की योजना कार्यो को गंभीरता से लेते हुए कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। उन्होने इएसआईसी चिकित्सालय के डाॅक्टरोें द्वारा मरीजों के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि चिकित्सालय में मरीजो को अच्छी तरह देखे यदि चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक व उपकरण नही है तो उनको रेफर कर दे ताकि समय से अन्य जगह अपना ईलाज करा सकें। उन्होने कहा कि मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत रूद्रपुर व काशीपुर डिविजन द्वारा समिति की बैठक न कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को स्पष्टीकरण लेने व केंद्र सरकार योजनाओं की जांच कराने के निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत काशीपुर व रूद्रपुर द्वारा किये जा रहे कार्यो की पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
सांसद अजय भट्ट ने जल जीवन मिशन कार्यो की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता पेयजल निगम, जलसंस्थान को निर्देश दिये कि जहां भी पाईप लाइनो में लीकेज की शिकायत आती है उसे तत्काल ठीक कराने की व्यवस्था करें ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकें। उन्होेने जनप्रतिनिधियों से कहा कि यदि कही भी पेयजल लाईन लीकेज है तो उसकी सूची बनाकर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं ताकि संबंधित विभाग द्वारा तत्काल ठीक करा सकें। उन्होने कहा कि पेयजल योजना के तहत जो कार्य चल रहे है उन कार्यो में तेजी लाते हुए समय से पूर्ण करें। उन्होने कहा कि जिन ठेकेदारो द्वारा पेयजल योजना कार्यो में कोताही बरती जा रही है उनके खिलाफ कार्यवाही करने व भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश भी दिये। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि पेयजल से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या हेतु टोल फ्री नम्बर 18001804100 पर संपर्क किया जा सकता है।
सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल हाईवे डीडी चौक से परशुराम चौक के बीच पुटओवर ब्रीज बनाने व हल्द्वानी रोड पर टांडा रेंज में रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये। उन्होने बाजपुर में लेवड़ा नदी पर बनाये जा रहे पुल को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्हांेने निराश्रित गोवंशीय पशुओं के आश्रय हेतु गौशालाओं की समीक्षा की जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि खटीमा में गौशाला निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है, रूद्रपुर में नगर निगम द्वारा गौशाला का निर्माण किया जा रहा है व अन्य गौशाला निर्माण हेतु डीपीआर शासन को प्रेषित की गयी है।
सांसद ने संजय वन में सौन्दर्यकरण, मनरेगा, एनआरएलएम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रा.कृषि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, रूद्रपुर सर्किट हाउस, मेडिकल कालेज, किच्छा एम्स, जिला चिकित्सालय, किच्छा बस अड्डा, अमृत योजना, अमृत सरोवर, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, रा. क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, पीएम पोषण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, सांसद निधि, पीएमजीएसवाई, पीएम उज्जवला योजना-3.0, किसान सम्मान निधि, जनमन योजना, आकांक्षी जनपद व ब्लांक, पंतनगर एयरपोर्ट आदि की भी समीक्षा की। उन्होने कहा सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है इसलिए हम सभी मिलकर जनपद, प्रदेश व देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी अधिकारियों को बैठक में सांसद द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, आदेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व दर्जामंत्री मुकेश कुमार, ब्लाॅक प्रमुख रीना गौतम, चेयरमैन नगर पालिका गदरपुर मनोज गुंबर, समिति के सदस्य व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, एसपी सिटी डाॅ0 उत्तम सिंह नेगी, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सीएमओ डॉ0 केके अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी डाॅ0 प्रवीण वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पीके दीक्षित, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।


एक टिप्पणी भेजें