हमने जीना सीख लिया फिल्म की अभिनेत्री प्रिया मराठे का कैंसर से निधन, पवित्र रिश्ता सहित हिंदी, मराठी टेलीविजन धारावाहिकों के दर्शकों में थीं लोकप्रिय Entertainment



मुंबई। लाखों - करोड़ों रुपये खर्च कर इलाज कराने वाले कैंसरग्रस्त लोग नहीं बच पा रहे। अधिकतर मामलों में कैंसर पीड़ित इलाज पर ढेर सारा रुपया खर्च कर भी ठीक नहीं होते, कोई इक्का-दुक्का अपवाद अलग हैं। यह लगभग स्पष्ट है कि कोई भी कैंसर का इलाज शर्तिया जान बचाने का उपाय नहीं है। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक पवित्र रिश्ता फेम अभिनेत्री प्रिया मराठे का 31 अगस्त, 2025 को मुंबई में कैंसर के कारण निधन हो गया। प्रिया मराठे पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थीं। स्टैंड-अप कॉमेडियन और टेलीविजन अभिनेत्री 38 वर्षीया प्रिया मराठे ने कई हिंदी और मराठी टीवी शो में अभिनय किया था। 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मीं प्रिया पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही अभिनय की दुनिया में चली गईं थी। उन्होंने मराठी धारावाहिक या सुखानोया और फिर चार दिवस सासुचे से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था।

बालाजी टेलीफिल्म्स के कसम से में प्रिया मराठे ने विद्या बाली की भूमिका भी निभाई। इसके बाद वह कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी नजर आईं। इसके अलावा प्रिया ने लोकप्रिय धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं ,  तू तीथे में, भागे रे मन, जयस्तुते और भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप जैसे शो में अहम भूमिका निभाई। प्रिया मराठे को जी टीवी पर प्रसारित पवित्र रिश्ता में वर्षा सतीश के रूप के लिए भी जाना जाता है। प्रिया ने 2008 की हिंदी फिल्म हमने जीना सीख लिया में अभिनय किया था। उन्होंने गोविंद निहलानी द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ती आणि इतार में भी अभिनय किया था। प्रिया ने 2012 में शांतनु मोघे से शादी की।

Post a Comment

और नया पुराने