रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 10 दिसंबर 2025 (जि.सू.का.)। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन कार्यालय में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि वे कार्यो की टाइम लाइन बनाते हुए समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्य प्रगति सूचना प्रत्येक 15 दिन में देना सुनिश्चित करेगें व प्रत्येक सप्ताह प्राचार्य मेडिकल कालेज, मुख्य चिकित्साधिकारी व परियोजना प्रबंधक पेयजल निगम प्रत्येक सप्ताह कार्यो की समीक्षा करेगें एवं मॉनिट्रिंग करेगें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मेडिकल कालेज मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है व अगले सत्र से ही मेडिकल कालेज प्रारम्भ किया जाना है। इसलिए कार्यदायी संस्था श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य समय पूर्ण करना सुनिश्चत करेगें। उन्होने निर्देश दिये कि जून 2026 तक ब्लाक ए में एकेडमिक ब्लाक, दो हॉस्टल, लेक्चर थिएटर के साथ ही मैस व डायनिगं हॉल अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाये। इन सभी में विद्युत व्यवस्था, लिफ्ट आदि व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये ताकि नेशनल मेडिकल काउंसिल का भ्रमण कराकर सत्र प्रारम्भ कराया जा सकें।
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कालेज व पेयजल निगम का स्थलिय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यो में प्रगति लाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी व प्राचार्य मेडिकल कालेज को नियमित कार्यो की प्रगति की मानिट्रिंग करने के निर्देश भी दिये।
बैठक व निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके पाल, परियोजना प्रबंधक पेयजल निर्माण निगम नरेंद्र नवानी, सहायक अभियंता सुभाष चंद्र भट्ट, अपर सहायक अभियंता रंजीत आर्या सहित ठेकेदार आदि मौजूद थे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#HumanRightsDay #InternationalAnimalRightsDay #WorldHistoryofDecember10 #MartinLuther #TeyanaTaylor #IsaacBeeckman #JadunathSarkar #WilliamLloydGarrison #SelmaLagerlöf #NobelPrize #AlfredNobel #LuigiPirandello #Mississippi #EncyclopædiaBritannica #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #AshokKumar #IndigoCrisis #RahulGandhi #Votechori

एक टिप्पणी भेजें