नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2025। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने बुधवार को राज्यसभा में मांग की कि देशभर की सड़कों पर एम्बुलेंस की आवाजाही के लिए समर्पित आपातकालीन लेन बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि भारत में जहां किराना सामान 15 मिनट में और पिज्जा 30 मिनट में घर पहुंच जाता है, वहीं अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए जया ने कहा कि संसदीय स्वास्थ्य स्थायी समिति को भी अस्पताल पहुंचने में देरी से होने वाली मौतों के मुद्दे की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, एक देश में जहां क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए किराना सामान 15 मिनट में और पिज्जा 30 मिनट में घर पहुंच जाता है, वहां एम्बुलेंस ट्रैफिक में फंस जाती हैं, समर्पित आपातकालीन लेन न होने के कारण मरीज दम तोड़ देते हैं। यह स्थिति तब है जब उच्चतम न्यायालय ने 2018 में ऐसा करने का निर्देश दिया था। इन त्रासदियों की निगरानी करने के लिए कोई राष्ट्रीय डेटा भी नहीं है।
जया बच्चन ने कहा कि 60 प्रतिशत एम्बुलेंस विलंब से पहुंचती हैं, शहरी क्षेत्रों में 15 से 30 मिनट की औसत देरी होती है, क्योंकि ग्रीन कॉरिडोर और पुलिस दस्ते की व्यवस्था नहीं होती। इसके चलते 55 प्रतिशत दुर्घटना पीड़ित गोल्डन ऑवर गंवा देते हैं। 2016 के राष्ट्रीय एम्बुलेंस कोड के बावजूद राजमार्ग पर कोई समर्पित लेन नहीं है। इन गंभीर खामियों पर तत्काल ध्यान देने और कार्रवाई की जरूरत है। गोल्डन ऑवर वह समय होता है जब इलाज होने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। जया बच्चन ने तत्काल पूरे देश में समर्पित आपातकालीन लेन अनिवार्य करने, एआई-आधारित ट्रैफिक सिग्नल लागू कर एम्बुलेंस को प्राथमिकता देने, 30-सेकंड ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित करने, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के जरिए उच्चतम न्यायालय के 2018 के निर्देशों को लागू करने, उल्लंघनकर्ताओं पर दंड लगाने और एम्बुलेंस में विलंब से होने वाली मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#HumanRightsDay #InternationalAnimalRightsDay #WorldHistoryofDecember10 #MartinLuther #TeyanaTaylor #IsaacBeeckman #JadunathSarkar #WilliamLloydGarrison #SelmaLagerlöf #NobelPrize #AlfredNobel #LuigiPirandello #Mississippi #EncyclopædiaBritannica #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #AshokKumar #IndigoCrisis #RahulGandhi #Votechori

एक टिप्पणी भेजें