अमेरिकी ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट इसरो ने भारत से शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम3 से सफलतापूर्वक लॉन्च किया, मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और एएसटी स्पेसमोबाइल The American Bluebird Block-2 communications satellite was successfully launched by ISRO from India using the powerful LVM3 rocket, promising high-speed internet access. The mission is a collaboration between NewSpace India Limited and AST SpaceMobile



नई दिल्ली, 24 दिसंबर 2025। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने बुधवार सुबह 8.55 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम3 से अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल की ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह इस रॉकेट की छठी ऑपरेशनल उड़ान है। ये मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और एएसटी स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते के तहत किया जा रहा है। इस मिशन से लो अर्थ ऑर्बिट में दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल संचार सैटेलाइट तैनात होगा, जो सामान्य स्मार्टफोन को सीधे स्पेस से हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करेगा।

ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 एएसटी स्पेसमोबाइल की अगली पीढ़ी की संचार सैटेलाइट्स सीरीज का हिस्सा है। यह सैटेलाइट दुनिया भर में उन इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है जहां ग्राउंड नेटवर्क नहीं पहुंच पाता। लगभग 6100 से 6500 किलोग्राम (यह एलवीएम3 द्वारा भारतीय भूमि से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी पेलोड है)। इसमें 223 वर्ग मीटर (लगभग 2,400 स्क्वायर फीट) का फेज्ड ऐरे एंटीना लगा है, जो इसे लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात होने वाला सबसे बड़ा कॉमर्शियल संचार सैटेलाइट बनाता है।

यह 4जी और 5जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। सामान्य स्मार्टफोन को सीधे स्पेस से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्रदान करेगा। प्रति कवरेज सेल में 120 डइचे तक की पीक डेटा स्पीड, जो वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा सर्विसेज को सपोर्ट करेगी। उद्देश्यरू यह सैटेलाइट एएसटी स्पेसमोबाइल की ग्लोबल कांस्टेलेशन का हिस्सा है, जो दुनिया भर में 24गुणा7 कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। इससे दूरदराज के इलाकों, समुद्रों और पहाड़ों में भी मोबाइल नेटवर्क पहुंचेगा। पिछली सैटेलाइट्सरू कंपनी ने सितंबर 2024 में ब्लूबर्ड 1-5 सैटेलाइट्स लॉन्च की थीं, जो अमेरिका और कुछ अन्य देशों में कंटीन्यूअस इंटरनेट कवरेज प्रदान कर रही हैं। ब्लॉक-2 इससे 10 गुना ज्यादा बैंडविड्थ कैपेसिटी वाली है। यह सैटेलाइट लगभग 600 किलोमीटर की ऊंचाई वाली लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात की जाएगी।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#KuldeepSinghSengar #December24thinWorldHistory #Periyar #WilliamMakepeaceThackeray #GiuseppeVerdi #ReginaldFessenden #IFStone #MohammedRafi #PreetiSapru #AksharaGowda #HaroldPinter #RichardAdams #ISRO #ChristmasEve #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #MaryRamsey #MGR #AvaGardner

Post a Comment

और नया पुराने