सूचना विभाग उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने पत्रकारों से की अपील, सरकार की योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार Joint Director of Uttarakhand Information Department, Nitin Upadhyay, appealed to journalists to promote government schemes



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 18 दिसंबर 2025 (जि.सू.का.)। उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार योजना को प्रभावी बनाने में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस क्रम में संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड नितिन उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना कार्यालय में जनपद के पत्रकारों के साथ संवाद किया। सूचना कार्यालय पहुँचने पर संयुक्त निदेशक उपाध्याय का जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने पौधा देकर स्वागत किया।

संयुक्त निदेशक उपाध्याय ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही और व्यापक जानकारी आम जनता तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक जनयोजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थी ले सके।

उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 17 दिसम्बर से 45 दिनों तक विशेष अभियान जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन कर आम जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं में पंजीकरण तथा लाभ वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। संयुक्त निदेशक ने कहा कि इस जनहितकारी अभियान की सफलता के लिए मीडिया के सहयोग से इसकी व्यापक जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों में प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उपाध्याय ने जिला सूचना अधिकारी को प्रेस क्लब के संचालन हेतु एक स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही खटीमा में प्रेस क्लब की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और मीडिया से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु विभाग स्तर पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

यहां अजय जोशी, सुरेंद्र गिरधर, भरत शाह, दीप बेलवाल, नाहिद खान, सौरभ गंगवार, दुर्गेश तिवारी, बीरेंद्र बिष्ट, वेद यादव, मुमत्याज, हरिनारायण अग्रवाल, विकास कुमार, ललित शर्मा, रमेश चंद्रा, विश्वजीत , राजेंद्र सिंह कंडारी, अनुप झा, विजय कुमार, प्रेम कुमार, सुमित शर्मा, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#JohnMarsden #WorldArabicLanguageDay #BarkhaDutt #WorldHistoryofDecember18 #InternationalMigrantsDay #JosephStalin ##Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Saki #DIPRUttarakhand

Post a Comment

और नया पुराने