दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड। रामबाग निवासी मीरन राय को मुंबई के शनमुखनंद ऑडिटोरियम में आयोजित शनमुखनंद फाइन आर्ट संगीत सभा मे महान गायक मोहम्मद रफी की 101 वीं जन्मजयंती पर रफी साहब के स्वजनों की उपस्थिति में बेस्ट सिंगिंग का अवार्ड दिया गया। जिसके बाद क्षेत्र के तमाम लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।
मालूम हो कि रामबाग निवासी मीरन राय पेशे से गायक हैं। वे महान गायक मोहम्मद रफी को अपना आदर्श मानते हैं। पिछले महीने उन्हें शनमुखनंद फाइन आर्ट संगीत सभा मुबई द्वारा बेस्ट यंग सिंगिंग अवार्ड के लिए चयनित किया था। बुधवार को शनमुखनंद ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में रफी साहब के स्वजनों की उपस्तिथि में शनमुखनंद फाइन आर्ट संगीत सभा के केंद्रीय अध्यक्ष वी शंकर और महासचिव गणेश शंकरन द्वारा बेस्ट सिंगिंग का अवार्ड दिया गया। मीरन राय को ढाई लाख रु. पुरस्कार राशि भी दी गई। पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं और परिवार को बधाइयां प्रेषित कीं।
मीरन राय के परिवार और ससुराल (पत्रकार, समाजसेवी व भाजपा नेता सुबर्तो गोस्वामी के घर) पहुंचकर शुभकामनाएं दी। मीरन राय और सुब्रतो गोस्वामी के परिवार में खुशी का माहौल है।
#MohammedRafi #Dineshpur #MuhammadAliJinnah #RamchandraShukla #Tulsidivas #GoodGovernanceDay #Sushasandivas #RahulGandhi #PriyaAnjaliRai #KapilaVatsyayan #BabasahebBhimraoAmbedkar #MalakHifniNasif #Worldhistoryof25december #BrittAllcroft #Sadhana ##Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #IsmailMerchant #CharlieChaplin


एक टिप्पणी भेजें