जिला प्रशासन ने अमर शहीद ऊधम सिंह को जन्म दिन पर किया नमन, जनपद को सर्वागीण विकास की ओर अग्रसर करने का किया आह्वान district administration paid homage to the immortal martyr Udham Singh on his birthday and called for the district to move towards all-round development



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 26 दिसबर, 2025 (जि.सू.का.)। क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट मंे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पांडेय, डॉ0 बलवीर सिंह ने ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट परिवार ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपर जिलाधिकारी मिश्र ने कहा कि शहीद उधम सिंह महान क्रातिकारी थे। उन्होने कहा महापुरूषों की जीवनी से हमें सीख लेकर हमे अपने जनपद को सर्वागीण विकास की ओर अग्रसर करना होगा। शहीद के नाम पर बने इस जिले को अग्रणी जिला बनाना होगा।

मालूम हो कि 26 दिसंबर 1899 अमर शहीद ऊधम सिंह का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम में हुआ। सुनाम का नाम अब सुनाम ऊधम सिंह वाला है। ऊधम सिंह गदर पार्टी के सदस्य थे। ऊधम सिंह का कहना था, आजादी के लिए लड़ना कोई अपराध नहीं है। ऊधम सिंह ने जनरल डायर (कर्नल रेजिनाल्ड एडवर्ड हैरी डायर) के नेतृत्व में अंग्रेजों द्वारा 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में किये गये नरसंहार का बदला लंदन में जनरल माइकल ओ’ड्वायर की हत्या कर लिया था जिसके लिए ऊधम सिंह को 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई। उन्होंने 13 मार्च 1940 को पंजाब लेफ्टिनेंट गवर्नर रह चुके माइकल ओ’ड्वायर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि 1995 में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में नैनीताल के मैदानी हिस्से को नया जिला घोषित किया था ऊधम सिंह के नाम से, ऊधम सिंह नगर। 

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofDecember27 #InternationalDayofEpidemicPreparedness #ShirinDarasha #CharlesShyer #BenazirBhutto #Eve #AkankshaDhiman #KayBoyle #SebastianHaffner #JanaGanaMana #WilfredSheed #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #FarooqSheikh #JayantChaudhary #ReginaJonas #MirzaGhalib #HagiaSophia #Starbucks #SalmanKhan #Amazon

Post a Comment

और नया पुराने