वाई. खेमचंद सिंह मणिपुर के भाजपा विधायक दल के नेता बने, बनेंगे मुख्यमंत्री, एक साल बाद राष्ट्रपति शासन हटाकर बनेगी सरकार Y. Khemchand Singh elected leader of Manipur's BJP legislative party, to become Chief Minister; government to be formed after President's rule lifted after a year



इंफाल, 3 फरवरी 2026। मणिपुर के विवादित मुख्यमंत्री एन बीरेंद्र सिंह के कुशासन के चलते मणिपुर में भारी तबाही और जनहानि हुई। नतीजतन कई साल बाद विधानसभा निलंबित कर पिछले साल राष्ट®पति शासन लगाया गया था। अब फिर सरकार बनेगी। मणिपुर में वाई. खेमचंद सिंह को मंगलवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों के विधायकों की बैठक मंगलवार रात को होगी, जिसमें सिंह के नाम को राजग विधायक दल के नेता के रूप में अनुमोदित किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह को मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में इस पद के लिए चुना गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों के अलावा बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ और पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे। मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था।

मणिपुर में वर्तमान में, भाजपा के 37 विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के 32 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। जनता दल (यूनाइटेड) ने छह सीटें जीती थीं, जिनमें से पांच विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए। अन्य विधायकों में से छह नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से पांच नागा पीपुल्स फ्रंट से, पांच कांग्रेस से, दो कुकी पीपुल्स अलायंस से, एक जद (यू) से और तीन निर्दलीय हैं। एक मौजूदा विधायक का निधन हो जाने के कारण वर्तमान में एक सीट रिक्त है।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalistt देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#ElizabethBlackwell #NationalWomenPhysiciansDay #HenningMankell #InternationalDayAgainstSwearing #GeorgeSteiner #RakhiSawant #WoodrowWilson #RamSinghKuka #JohannesGutenberg #February3rdinWorldHistory  #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #GeorgeAdamson #DeeptiNaval

Post a Comment

और नया पुराने