सीडीओ की सिडकुल की कंपनियों को चेतावनी, बिना ट्रीटमेंट नदी में पानी न डालें, अफसरों को दिए स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश CDO warns SIDCUL companies not to dump untreated water into the river, instructs officers to conduct on-site inspections



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 03 फरवरी 2026 (जि.सू.का.)। कंपनियां नियमों को धता बताकर प्रदूषित, खतरनाक रसायनयुक्त पानी नदी में डाल रही हैं, यह मुद्दा पिछले दो दशक से जब-तब उठता रहा है। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने हेतु सिडकुल में स्थापित कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ जिला सभागार में बैठक आयोजित हुई। सीडीओ दिवेश शाशनी ने औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना ट्रीट किये पानी को कल्याणी नदी में कतई न छोड़ा जाये।

सीडीओ ने कहा कि सभी कम्पनियां प्रदूषित पानी को ट्रीट करने हेतु ट्रीटमेंट प्लांटो में सुधार कर ले। एक माह के बाद कम्पनियों से निकलने वाले पानी की सैम्पलिंगध्जांच करायी जायेगी। जिस भी कम्पनी से दूषित पानी कल्याणी नदी में गिरता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने आरएम सिडकुल व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कंपनियों में स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर देखे कि ट्रीटमेंट प्लांट कार्य कर रहा है या नही। उन्होने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन कम्पनियों द्वारा खतरनाक कैमिकल प्रयोग किया जाता है उन कम्पनियों की सूची बनाकर नियमित जांच करें। उन्होने आरएम सिडकुल व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल्याणी नदी को सिडकुल में प्रवेश होने से पूर्व व सिडकुल क्षेत्र समाप्ति के बाद अटरियां मंदिर के पास व शहर समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश सीमा पर कल्याणी नदी के पानी का सैम्पलिंग कराते हुए जांच कराये कि किस क्षेत्र में कितना कल्याणी नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है।  

       बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी, आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, सहायक अभियंता सुनील कुमार, दिलदार अली सहित औद्योगिक संस्थानों के एचआर हैड आदि मौजूद थे।  

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#ElizabethBlackwell #NationalWomenPhysiciansDay #HenningMankell #InternationalDayAgainstSwearing #GeorgeSteiner #RakhiSawant #WoodrowWilson #RamSinghKuka #JohannesGutenberg #February3rdinWorldHistory  #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #GeorgeAdamson #DeeptiNaval

Post a Comment

और नया पुराने