गाजियाबाद में कोरियन लव गेम एडिक्ट 3 बहनों पाखी, प्राची और निशिका ने डांट-फटकार पर 9वीं मंजिल से कूद कर दी जान 3 sisters, Pakhi, Prachi, and Nishika, addicted to a Korean love game, committed suicide by jumping from the 9th floor in Ghaziabad after being scolded



Ghaziabad, UP, 4 February 2026. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रॉसिंग्स रिपब्लिक क्षेत्र स्थित भारत सिटी आवासीय सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों पाखी (12 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और निशिका (16 वर्ष) ने कोरियन लव गेम खेलने की लंबे समय से चली आ रही आदत पर हुए घरेलू डांट-फटकार के बाद अपने अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से कूदकर मंगलवार देर रात आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि माता-पिता द्वारा उनकी अत्यधिक ऑनलाइन गेमिंग आदतों पर आपत्ति जताए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी 4 फरवरी की तड़के करीब 3 बजे घर से चीख-पुकार मचने पर अड़ोस-पड़ोस के लोगों को हुई, लोगों की सूचना पर पुलिस आई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बहनें आपस में बेहद करीबी थीं और नहाने, खाना खाने, स्कूल जाने और सोने तक हर काम एक साथ करती थीं। पुलिस के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के दौरान वे ऑनलाइन गेमिंग की आदी हो गई थीं और एक टास्क-आधारित कोरियन लव गेम खेल रही थीं। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने नियमित रूप से स्कूल जाना भी बंद कर दिया था, जिससे उनके माता-पिता काफी चिंतित रहते थे। कई बार उनकी गेमिंग लत पर आपत्ति जताई थी और पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था। मंगलवार रात इसी मुद्दे को लेकर घर में बहस हुई, जिसके बाद तीनों बहनों ने यह आत्मघात कर लिया। तड़के तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट परिसर के भीतर तीनों के शव बरामद किए। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryonFebruary4th #WorldCancerDay #InternationalDayofHumanFraternity #RosaParks #VaniJairam #UrmilaMatondkar #RebaMonicaJohn #AlmeidaGarrett #FranzReichelt #SuzanneSuba #Facebook #MarkZuckerberg #MeenaKeshwarKamal #KRNarayanan #MakhdoomMohiuddin #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #PatriciaHighsmith #BhimsenJoshi #ChauriChauraincident #YahyaKhan

Post a Comment

और नया पुराने