जिला चिकित्सालय रूद्रपुर, पिथौरागढ़, महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखंड को हस्तांतरित किए District Hospital Rudrapur, Pithoragarh, Women's Hospital Pithoragarh transferred to Medical Education Department, Uttarakhand



देहरादून (उत्तराखंड) 30 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शासन द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर और पिथौरागढ़ के सुचारू संचालन के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रपुर तथा पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिन कुर्वे द्वारा इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है। इसके अनुसार -पं. रामसुमेर शुक्ल, राजकीय मेडिकल कालेज, रूद्रपुर के संचालन हेतु जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रूद्रपुर और राजकीय मेडिकल कालेज, पिथौरागढ़ के संचालन हेतु बी.डी.पांडेय जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ एवं महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ को चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखंड को हस्तांतरित किए गए हैं। 

कार्यालय ज्ञाप के जरिये बताया गया है कि ये सभी चिकित्सालय अभी तक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड के नियंत्रणाधीन थे। हस्तांतरण के बाद इन चिकित्सालयों का प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य/निदेशक के अधीन होगा। उक्त चिकित्सालय में एम.सी.आई. के मानकानुसार अवशेष वांछित उपकरणों एवं औषधियों की व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। इन चिकित्सालयों में कार्यरत स्टाफ के वेतन का भुगतान एक वर्ष की अवधि के लिए वर्तमान व्यवस्था के अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही किया जाएगा । एक वर्ष के उपरान्त इन चिकित्सा इकाईयों का विधिवत संचालन पूर्णरूपेण चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।


प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#NationalLeprosyDay #YouthCongress #WallStreet #WinstonChurchill #Hydroxyurea #SunandaSharma #CharlesRollin #AmritaSherGil #ChidambaramSubramaniam #WalterSavageLandor #JaishankarPrasad #OrvilleWright #RichardBrautigan #SchoolDayofNonViolenceandPeace #MahatmaGandhi #FerdinandPorsche #FreethinkerDay #BarbaraWertheimTuchman #ImmanuelKant #LordCurzon  #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #JillBiden #JoeBiden

Post a Comment

और नया पुराने