अपने पनवेल फार्महाउस में सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन मित्रों, करीबियों, मीडिया, के साथ अलहदा अंदाज में मनाया, पैपराजियों ने गीत गाए Salman Khan celebrated his 60th birthday at his Panvel farmhouse in a grand style with friends, close friends, media, paparazzi singing songs



मुंबई 26 दिसंबर। शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार, मनोरंजन कारोबारी, निर्माता, निर्देशक सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन मित्रों, करीबियों के साथ अलहदा अंदाज में मनाया। उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ निजी जश्न मनाया। जन्मदिन समारोह से पहले सलमान खान फार्महाउस के बाहर मौजूद मीडिया से मिलने पहुंचे और उनके साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं।

मीडिया से सामना करते हुए सलमान ने गर्मजोशी से अभिवादन किया, मुस्कुराते हुए बातचीत की और फोटोग्राफरों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वीडियो में सलमान लाल और सफेद रंग का केक काटते नजर आए, जबकि पैपराजी उनके लिए जन्मदिन का गीत गाते दिखे। कैजुअल टी-शर्ट और नीली जींस में सलमान का अंदाज हमेशा की तरह आकर्षक रहा और उनका क्लीन-शेव लुक खासा चर्चा में रहा।  सलमान खान फोटोग्राफरों को केक खिलाते और उनके साथ पोज देते नजर आए। सलमान ने वहां मौजूद एक महिला को साइड हग भी दिया, जिस पर मौजूद लोगों ने तालियों और उत्साह के साथ प्रतिक्रिया दी। सलमान खान जल्द ही निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2020 में भारत-चीन सीमा पर हुई गलवान घाटी झड़पों पर आधारित है। फिल्म में सलमान भारतीय सेना की वर्दी में दिखाई देंगे, जबकि अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह उनके अपोजिट नजर आएंगी।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofDecember27 #InternationalDayofEpidemicPreparedness #ShirinDarasha #CharlesShyer #BenazirBhutto #Eve #AkankshaDhiman #KayBoyle #SebastianHaffner #JanaGanaMana #WilfredSheed #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #FarooqSheikh #JayantChaudhary #ReginaJonas #MirzaGhalib #HagiaSophia #Starbucks #SalmanKhan #Amazon

Post a Comment

और नया पुराने