आंचल सिंह अभिनीत पैसा इन्सान की भावनाएं बदल देता है, मैजिकल वॉलेट फिल्म बनारस का पुराना परिदृश्य, धर्म, रिश्ते और पैसा-इन्सान के व्यवहार में बदलाव दिखाएगी Paisa Insan Ki Bhavnayein Badal Deta Hai Aanchal Singh starrer film Magical Wallet will showcase old landscape of Banaras, religion, relationships, and the changes in human behavior due to money



मुंबई। अनुभवी ओर वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा की आने वाली फिल्म मैजिकल वॉलेट को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बताया जाता है, जबकि इसकी अभी शूटिंग भी पूरी नहीं हुई है। बताया जाता है कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ पैसे और इंसान के बीच के रिश्ते को भी गहराई से समझने का मौका देगी। फिल्म की शूटिंग वाराणसी में होगी, जिसके चलते यह शहर की पुरानी गलियों, घाटों और आध्यात्मिक वातावरण को खूबसूरती से पर्दे पर लाएगी। फिल्म मैजिकल वॉलेट की कहानी बताएगी कि पैसा हमारे मन और व्यवहार को किस तरह बदलता है। यह कैसे हमारे फैसलों पर भी असर डालता है। फिल्म में जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। कहानी में ह्यूमर, भावनात्मक पल, रहस्य और जादुई तत्वों को भी खूबसूरती से मिलाया गया है।

मैजिकल वॉलेट के बावत संजय मिश्रा ने बताया कि पैसा हमारे मन और भावनाओं को जितना हम समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा प्रभावित करता है। मैजिकल वॉलेट इसे एक मजेदार और जादुई तरीके से दर्शाती है। वाराणसी में फिल्म की शूटिंग होना, घर लौटने जैसा एहसास है। इस कहानी में शहर की गर्मजोशी, रहस्य और प्राचीन भावना की झलक साफ दिखाई देगी। फिल्म में दर्शक 2,000 साल पुराने बनारस के दृश्य, पुरानी गलियां, घाटों और आध्यात्मिक माहौल को देख सकेंगे। कहानी में शहर का ऐतिहासिक पहलू दर्शकों को पूरी तरह फिल्म में खींचेगा।

अभिनेत्री आंचल जी सिंह ने बताया कि फिल्म का आइडिया नया और दिलचस्प है। इसमें ह्यूमर, भावनाएं और जादू शामिल हैं। मुझे उम्मीद है कि कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। मालूम हो कि फिल्म मैजिकल वॉलेट के निर्देशक नितिन एन. कुशवाहा हैं। मैजिकल वॉलेट का निर्माण नरेश एंड ब्रदर्स ने किया है। गौरव डागर और कलाकार एंटरटेनमेंट ने को-प्रोड्यूस किया है। भाविनी गोस्वामी क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म से संबद्ध हैं। फंतासी ड्रामा फिल्म मैजिकल वॉलेट में जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, आंचल जी सिंह और इश्तियाक खान इत्यादि कलाकार हैं।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofJanuary4 #WorldHypnotismDay #WorldBrailleDay #GaoXingjian #anagligic #KoyalRana #AlbertCamus #DyanCannon #LouisBraille #GopalDasNeeraj #MuhammadAliJauhar #NirupaRoy #Peoplesfriend #APBharati #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #AlfredEdgarCoppard #NellieCashman #Viralphoto #Venezuela #NicolásMaduro #MagicalWalle #MKStalin #AvaniGupta #MissDivaSupernational2025 #UN

Post a Comment

और नया पुराने