वाशिंगटन, कराकास। दुनिया भर के विरोध, हंगामे को दरकिनार कर अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को जेल में डाल दिया. सत्ता से हटा कर अमेरिका ले जाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो का एक वीडियो अमेरिका ने जारी किया है, जिसमें वह हथकड़ियों में हिरासत की ओर ले जाते समय कैमरों और अधिकारियों को देखकर गुड नाइट और हैपी न्यू ईयर कहते नजर आते हैं। यह वीडियो उस क्षण का है, जब अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के एजेंट मादरो को औपचारिक रूप से हिरासत में ले जा रहे थे और उनके सामने तथाकथित परप वॉक कराया गया। यह दृश्य वेनेजुएला के हालिया सत्ता-संकट का सबसे प्रतीकात्मक पल बन गया है। वर्षों तक सत्ता पर काबिज रहे मैडुरो का इस तरह कैमरों के सामने शांत अंदाज में संदेश देना, एक ओर व्यक्तिगत प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर इसे अमेरिकी कार्रवाई के बाद बदले राजनीतिक परिदृश्य का संकेत भी माना जा रहा है।
वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा संवैधानिक फैसला सुनाते हुए उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज्र को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी सौंप दी है। अदालत ने कहा कि मादरो राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियां निभाने की ‘अस्थायी और वास्तविक स्थिति में असमर्थता’ की अवस्था में हैं। अदालत के आदेश के मुताबिक, डेल्सी रोड्रिगेज अब राष्ट्रपति पद से जुड़े सभी अधिकारों, कर्तव्यों और शक्तियों का प्रयोग करेंगी, ताकि प्रशासनिक निरंतरता बनी रहे और देश की समग्र सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस तानिया डी’एमेलियो ने राज्य टेलीविजन चैनल वीटीवी पर प्रसारित सत्र में पढ़कर सुनाया।
वेनेजुएला के संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि राष्ट्रपति पद पर अस्थायी या स्थायी रिक्तता की स्थिति में उपराष्ट्रपति ही कार्यभार संभालता है। मौजूदा घटनाक्रम ने वेनेजुएला की राजनीति को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां सत्ता का हस्तांतरण, अंतरराष्ट्रीय दखल और कानूनी प्रक्रियाएं एक साथ देश और क्षेत्र की स्थिरता को प्रभावित कर रही हैं।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofJanuary5 #NationalBirdDay #BerniceSandler #ZulfiqarAliBhutto #JosephLelyveld #SukiWaterhouse #DeepikaPadukone #SapnaBhavnani #PalaisGarnier #Malinisharma #NgugiwaThiongo #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #MansoorAliKhanPataudi #SamuelHuntington #DonaldTrump #ZohranMamdani #NicolasMaduro #Venezuela #Viralphoto #RekhaGupta #NanendraModi #Delhipolution #AQI

एक टिप्पणी भेजें