उदयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री नुपूर सेनन ने शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी कर ली। यह शादी राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर में काफी निजी स्तर पर हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। नुपूर और स्टेबिन ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से विवाह किया। नुपूर और स्टेबिन की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें उनके वेडिंग प्लानर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शादी के खास मौके पर नुपूर व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि स्टेबिन बेन क्लासिक सूट में दिखे। इस मैरिज सेरेमनी में नुपूर की बहन और बॉलीवुड स्टार कृति सेनन भी मौजूद रहीं। कृति ने ब्लू लॉन्ग ड्रेस पहनी थी और वह अपनी बहन की खुशी में पूरी तरह शामिल दिखीं। इस खास मौके पर कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर सिंह बाहिया भी नजर आए। कबीर ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
क्रिश्चियन वेडिंग के बाद नुपूर और स्टेबिन ने मेहमानों के लिए कॉकटेल पार्टी और संगीत नाइट का आयोजन किया। इसके बाद एक खास कव्वाली नाइट भी रखी गई, जिसमें मशहूर सागर वाली कव्वाली’ की शानदार परफॉर्मेंस हुई। माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा नजर आया। शादी में कई सेलेब्रिटी गेस्ट्स भी शामिल हुए। एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पाटनी ने भी नुपूर सेनन की शादी में शिरकत की। मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दिशा पाटनी ब्लू ड्रेस में नजर आईं, मौनी रॉय स्काई ब्लू लॉन्ग ड्रेस में क्रिश्चियन वेडिंग अटेंड करती दिखीं।
नुपूर सेनन के करीबी सूत्रों के हवाले से कुछ दिनों पहले यह जानकारी सामने आई थी कि 11 जनवरी को उदयपुर में शादी होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि क्रिश्चियन वेडिंग के बाद आज नुपूर और स्टेबिन हिंदू रीति-रिवाजों से भी विवाह कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी के बाद यह कपल 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करेगा, जिसमें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
नुपूर और स्टेबिन की शादी की रस्में उदयपुर के लग्जरी रैफल्स होटल में संपन्न हुईं। 7 जनवरी को कृति सेनन अपने पूरे परिवार के साथ उदयपुर पहुंची थीं। इसके बाद 8 जनवरी को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। नुपूर ने सजना जी वारी वारी गाने पर परफॉर्म कर सबका दिल जीत लिया। कृति सेनन ने भी कई गानों पर डांस करते हुए अपनी बहन के लिए खास परफॉर्मेंस दी।
15 दिसंबर 1993 को दिल्ली में जन्मी नूपुर सेनन अभिनेत्री हैं। और माडल हैं, वे अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन हैं। नूपुर ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो फिलहाल और फिलहाल 2 मोहब्बत से की। 2023 में उन्होंने टेलीविजन श्रृंखला पॉप कौन में अभिनय किया।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalThankYouDay #InternationalParityatWorkDay #HeritageTreasuresDay #CigarettesareDangeroustoYourHealthDay #IsraelmoreAyivor #PrithviJayanti #MildredFrancesCook #DudhnathSingh #NiyatiFatnani #Michigan #January11inHistory #MatthewCharlesMullenweg #WordPress #FatimaSanaShaikh #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #APBharati #Journalist #LalBahadurShastri #CarloTresca #Eidgah #NupurSanon #StebinBen #DishaPatani #MouniRoy #KritiSanon

एक टिप्पणी भेजें