नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दावे के मुताबिक उसकी कड़ी चेतावनी के बाद एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच एक्स ने ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री के मामले में अपनी गलती स्वीकार कर ली है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, मंच ने भारतीय कानूनों का पालन करने का आश्वासन देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि एक्स ने करीब 3,500 आपत्तिजनक सामग्री ब्लॉक की है, जबकि 600 से अधिक खातों को हटाया गया है। इसके अलावा एक्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में अपने मंच पर अश्लील छवियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने पहले एक्स को नोटिस जारी कर ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री पर की गई कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी थी। पहले दिए गए जवाब को सरकार ने अपर्याप्त माना था। पहले नोटिस के जवाब में एक्स ने भ्रामक पोस्ट और गैर-सहमति से प्राप्त यौन उत्तेजक छवियों से जुड़े मामलों में अपनाई जाने वाली अपनी सख्त सामग्री हटाने की नीतियों का जिक्र किया था। जवाब विस्तृत होने के बावजूद उसमें ग्रोक एआई से उत्पन्न अश्लील सामग्री पर की गई ठोस कार्रवाई और भविष्य में इसे रोकने के उपायों की जानकारी शामिल नहीं थी।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि 2 जनवरी को एक्स को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि ग्रोक और अन्य एआई-आधारित टूल्स के दुरुपयोग के जरिए अश्लील और यौन सामग्री का निर्माण गंभीर चिंता का विषय है और इस पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने जरूरी हैं। एक्स के सेफ्टी हैंडल ने पिछले रविवार को कहा था कि मंच पर अवैध सामग्री, जिसमें बाल यौन शोषण सामग्री भी शामिल है, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। इसके तहत आपत्तिजनक सामग्री को हटाना, संबंधित खातों को स्थायी रूप से निलंबित करना, जरूरत पड़ने पर स्थानीय सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग जैसे कदम शामिल हैं।
एक्स ने एलन मस्क के रुख को दोहराते हुए कहा था, ग्रोक का उपयोग कर अवैध सामग्री बनवाने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे, जो अवैध सामग्री अपलोड करने पर होते हैं। अब एक्स द्वारा की गई कार्रवाई और दिए गए आश्वासन के बाद सरकार की नजर इस बात पर बनी हुई है कि मंच भविष्य में एआई-जनित अश्लील सामग्री को रोकने के लिए किस तरह के ठोस और स्थायी उपाय करता है।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#x #Elonmusk #AI #Porn #InternationalThankYouDay #InternationalParityatWorkDay #HeritageTreasuresDay #CigarettesareDangeroustoYourHealthDay #IsraelmoreAyivor #PrithviJayanti #MildredFrancesCook #DudhnathSingh #NiyatiFatnani #Michigan #January11inHistory #MatthewCharlesMullenweg #WordPress #FatimaSanaShaikh #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #APBharati #Journalist #LalBahadurShastri #CarloTresca #Eidgah

एक टिप्पणी भेजें