गंगोत्री धाम (उत्तरकाशी) 19 मार्च 2026। श्री गंगोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया के दिन अर्थात 19 अप्रैल को दोपहर 12ः15 बजे खुलेंगे। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने इसकी घोषणा की है। मंदिर समिति के अनुसार 18 अप्रैल को गंगा जी की भोग मूर्ति डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से श्री गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर भैरव घाटी में रात्रि विश्राम करेगी और 19 अप्रैल सुबह 7 बजे पुनः रवाना होगी। विधि-विधान के साथ कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।
मालूम हो कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगोत्री धाम एक पवित्र हिंदू तीर्थस्थल माना जाता है और यह चार धाम यात्रा का दूसरा पड़ाव है। भागीरथी नदी के तट पर समुद्र तल से 3,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान पृथ्वी पर देवी गंगा के उद्गम स्थली मानी गई है। 18वीं शताब्दी में अमर सिंह थापा द्वारा निर्मित श्री गंगोत्री धाम मंदिर, अप्रैल, मई से नवंबर तक तीर्थयात्रियों का स्वागत करता है।
नमस्ते जी !
कृपया तथ्य, तर्कपूर्ण, वस्तुनिष्ठ खबरों, झकझोर देने वाले विचारों, साहित्य इत्यादि विविध विषयक खबरों, आर्टिकल्स के लिए देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम - https://explainer24.com
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848, 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद !

एक टिप्पणी भेजें