देहरादून। गूलरभोज वासियों को जल्द ही पार्क, सौन्दर्यीकरण और ओपन जिम का तोहफा मिलने वाला है। इसके लिए बड़ी रकम मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कंसट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एंड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में 20.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 05 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 50.00 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुंडी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल के निर्माण के लिए 98.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 59 लाख, ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 59 लाख, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सीसी मार्ग के निर्माण हेतु 79.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में घ्47.86 लाख, ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार हेतु ट्रैक रूट, ग्राम पांगला में ब्रहमदेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 60 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री धामी द्वारा आपदा न्यूनीकरण मद में विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर (तटबंध) बाढ़ सुरक्षा कार्य (शारदा नदी के दांये पार्श्व पर 28 हेक्टेयर व चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु 11.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में 4.64 करोड़, नगर निगम, रूद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य हेतु 15.74 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। जनपद देहरादून के डांडा लखौंड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु 62.64 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में 05 करोड़, रजत जयंती पार्क निर्माण सम्बन्धी विभिन्न नगर निकायों नगर पंचायत रामपुर, नगर पंचायत गुप्तकाशी, नगर पंचायत तपोवन, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड एवं नगर पंचायत, गूलरभोज में पार्क निर्माण, सौन्दर्यीकरण तथा ओपन जिम की स्थापना हेतु 2.03 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ ही शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत अवस्थापना विकास निधि से वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न 13 कार्योंध्योजनाओं हेतु 53.12 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
सीएम धामी ने जनपद देहरादून में बौद्ध विकास योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम विकासनगर देहरादून के संबंध में कुल तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कुल धनराशि 16.04 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय चरण में 11.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldWaterDay #CarolineNorton #GeminiGanesan #DhvaniBhanushali #PoojaRamachandran #JohannWolfgangvonGoethe #WorldHistoryofMarch22 #MartinLutherKingJr #SanjaySingh #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #SuryaSen

एक टिप्पणी भेजें