5 साल साथ रहने के बाद एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी एक दूसरे से हुए अलग, मिलकर करेंगे बेटा-बेटी का पालन-पोषण Evelyn Sharma and Tushaan Bhindi part ways after 5 years together; they will raise their son and daughter together



मुंबई। सोशल मीडिया एक्टिविटी के माध्यम से अक्सर लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने अपने पति तुशान भिंडी से अलग होने की जानकारी साझा की है। दोनों की शादी करीब पांच साल तक चली, जिसके बाद अब उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी ने साल 2019 में सगाई की थी, जिसके बाद 2021 में उन्होंने शादी की। तुशान भिंडी इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन और एंटरप्रेन्योर हैं। तुशान भिंडी 2004 में सिडनी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। क्वींसलैंड में ही उन्होंने अपनी कॉस्मेटिक और रिकंस्ट्रक्टिव डेंटिस्ट्री को बेहतर बनाया है। शादी के शुरुआती सालों में एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी की केमिस्ट्री काफी मजबूत नजर आती थी और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते थे। इस शादी से एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी के दो बच्चे हैं। एवलिन अक्सर अपने बच्चों के साथ बिताए खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। अब अलगाव के बावजूद दोनों ने अपने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एवलिन शर्मा ने अपने बयान में कहा, हम लोग अलग हो रहे हैं, लेकिन हम दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि यह अलगाव आपसी समझ और सम्मान के साथ आगे बढ़े। साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील भी की।

भारतीय पिता और जर्मन माता की संतान एवलिन शर्मा का जन्म 12 जुलाई 1986 को में जर्मनी के आशफेनबर्ग, बवेरिया में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में हॉलीवुड फिल्म टर्न लेफ्ट से की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय सिनेमा की ओर रुख किया और फ्राम सिडनी विद लव के माध्यम से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया।

एवलिन को हिंदी सिनेमा में खास पहचान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी से मिली। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने पसंद किया और इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 2019 में सगाई के बाद एवलिन शर्मा ने धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। शादी और पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया। इसके बाद से वे किसी नई फिल्म में नजर नहीं आईं और अपना ज्यादा समय परिवार के साथ बिताने लगीं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्म पर वे अपनी पर्सनल लाइफ, बच्चों और रोजमर्रा के अनुभवों से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी उनके जीवन के अपडेट्स में खास दिलचस्पी रखते हैं।

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

Post a Comment

और नया पुराने