देहरादून (उत्तराखंड) 25 जनवरी 2026 (सू.एवं.लो.संपर्क विभाग के फेसबुक पेज से)। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में श्रप्ब्। (जीआईसीए) वित्तपोषित उत्तराखड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना विषयक उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के लिए संपूर्ण बागवानी योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं।
मुख्य सचिव ने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र बढ़ाने के लिए किसानों को हैंड होल्डिंग, प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसानों को अधिक से अधिक ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है, ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके। मुख्य सचिव ने उत्पादन बढ़ाये जाने के लिए क्लस्टर एप्रोच अपनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ ही दिशा सप्लाई चेन विकसित करने और कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बागवानी उत्पादन को बढ़ाये जाने के लिए उन्नत किस्में और क्षेत्र विस्तार पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि योजनाओं में डुप्लीकेसी ना हो और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पूर्ण होने के उपरांत भी किसानों को सहायता उपलब्ध कराए जाने हेतु उद्यान विभाग की भूमिका सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सचिव एस.एन. पाण्डेय एवं डीजी उद्यान वंदना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें