दर्जा राज्यमंत्री विनय रोहेला की अध्यक्षता में सेवा सप्ताह कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनीं, निस्तारण कराए, योजनाओं की जानकारी दी, उपलब्धियां गिनाईं Public grievances heard and resolved, scheme details shared, achievements highlighted during the Seva Saptah program presided over by Minister of State Vinay Rohela



जसपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 9 जुलाई 2026 (जि.सू.का.)। दर्जा राज्यमंत्री विनय रोहेला की अध्यक्षता में विकास खंड कार्यालय में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार सेवा सप्ताह कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराया गया और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

दर्जा मंत्री रोहेला ने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सड़को का जाल बिछ रहा है। जिससे लोगों को कही भी आने-जाने में समय और पैसे की बचत हो रही है। उन्होने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारिकरण, किच्छा में एंस निर्माण, रिंग रोड निर्माण, मेडिकल कालेज की स्थापना, गदरपुर बाईपास, गदरपुर बस अड्डा जैसे अनेक विकास कार्य किये जा रहे। इसलिए जनता का हमारी डबल इंजन की सरकार पर पूरा विश्वास है। 

रोहेला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है।

दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह एवं मुकेश कुमार ने भी माननीय मुख्यमंत्री को 5 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई व शुभकामनायें देते हुए अपने विचार रखे। शिविर में उद्योग, मत्स्य, कृषि, श्रम, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, गन्ना विकास आदि विभागों ने स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। पशुपालन विभाग द्वारा 3 पशुपालकों को दवाइयां, उद्यान विभाग द्वारा 1 किसान को कीटनाशक, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 11, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 85 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 यूडीआईडी कार्ड बनाया गया एवं 22 लोगों के वृद्धा पेंशन बंद करने हेतु आवेदन प्राप्त हुए। 20 लोगों के आधार कार्ड बनाये गए। कार्यक्रम के अंत में दर्जा राज्य मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं साहयता समूहों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरिक्षण कर उनके उत्पाद भी खरीदे।

कार्यक्रम में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उद्योग विभाग, सेवा योजन विभाग, रेशम विभाग व पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

यहां ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आदि उपस्थित थे।

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇

https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

Post a Comment

और नया पुराने