जिला प्रशासन ने माय इंडिया, माय वोट.. थीम पर आयोजित किया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदान का महत्व समझाया, प्रतियोगियों को किया सम्मानित District Administration celebrated National Voters' Day with the theme My India, My Vote explaining the importance of voting and honoring participants



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 24 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। माय इंडिया, माय वोट, वोट जैसा कुछ नहीं-वोट जरूर डालेंगे हम की थीम पर आधारित 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपदभर में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों को शपथ दिलाई कि हम सभी भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मालूम हो कि भारत ने पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया 2011 में मनाया। यह उत्सव 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, नागरिक को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करन के लिए है। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने भारत के चुनाव आयोग की स्थापना यानी 25 जनवरी 1950 की स्मृति में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की स्थापना की।

       जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिक अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें, क्योंकि जितना अधिक मतदान होता है, लोकतंत्र उतना ही सशक्त और मजबूत होता है। उन्होंने मताधिकार का महत्व समझाते हुए सभी को निर्वाचनों में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और दूसरे व्यक्तियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यालयों में चित्रकला, निबन्ध व श्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टरध्चित्रकला प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज रूद्रपुर की नीलम कुमार प्रथम, रा.बा.इ.का. फाजलपुर महरौला की मानसी विश्वास द्वितीय तथा रा.इ.का. कनकपुर की शिवाली राठौर तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में रा.इाका. कनकपुर की कोमल तिवारी प्रथम, सनातन धर्म क.इ.का. रूद्रपुर की अंशिका तिवारी द्वितीय, जनता इंटर कालेज की खुशी पाल तृतीय व श्लोगन प्रतियोगिता में रा.बा.इ.का. पंतनगर की प्राची मिश्रा प्रथम, जनता इंटर कालेज रूद्रपुर के अमृता कुमार द्वितीय, सनातन धर्म क.इ.का. की कोमल टम्टा तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिनको जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मतदाता दिवस पर आधारित पंपलेट, पोस्टर वितरीत कर जागरूक किया गया।

यहां अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेंद्र कुमार सागर, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र अधिकारी आदि उपस्थित थे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalDayofWomeninMultilateralism #NationalVotersDay #NeaguDjuvara #January25thinWorldHistory #RobertBurton #AlexanderGrahamBell #SomersetMaugham #VirginiaWoolf #WilhelmFurtwängler #PoojaSawant #EmilyHaines #WaltDisney #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #PeterGaryTatchell #GregoryofNazianzus #WilliamColgate #RenateDorrestein #MichaelMadhusudanDutt #KrishnaSobti

Post a Comment

और नया पुराने