कृषि, कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गणतंत्र दिवस पर राज्य की प्रगति, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, स्वतंत्रता सेनानी, कार्मिक किए सम्मानित Agriculture and Farmers Welfare Minister Ganesh Joshi gave information about the state's progress and welfare schemes on Republic Day, honored freedom fighters and workers




रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 26 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। जनपद ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में 77वॉ गणतन्त्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाईन में आयोजित हुआ। उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन पहुॅचकर ध्वजारोहण किया व पुलिस परेड की सलामी ली। परेड में नागरिक पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, अग्निशमन, पीआरडी, एनसीसी के साथ ही विभिन्न विभाग की झाकियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में 77वें गणतंत्र दिवस पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन अमर शहीदों को नमन करने का है, जिनके बलिदान से हमें यह स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र प्राप्त हुआ। आज का यह पावन दिन हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है, जब 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे संविधान निर्माताओं के त्याग, दूरदृष्टि और अटूट विश्वास का प्रतीक है। हमारे संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे महान मूल्यों से जोड़ा है। यही मूल्य भारत की आत्मा हैं और इन्हीं के बल पर हमारा देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है-चाहे वह विकास, विज्ञान, तकनीक कृषि, रक्षा या खेल का क्षेत्र हो।

      मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड कीवी नीति के अन्तर्गत राज्य के सीमित चयनित जिलों में कलस्टर दृष्टिकोण अपनाते हुए लगभग 3500 हेक्टेयर क्षेत्र में कीवी बागान विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लगभग 9000 किसानों को लाभ मिलने की परिकल्पना है। प्रति एकड लागत 12 लाख में राज सहायता 70 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के श्विकसित भारतश् के सपने को साकार करने हेतु हमने उत्तराखंड के गांवों को सड़कों और डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ा है। गांवों में पलायन रोकने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर ग्रामीण आजीविका और रोजगार संवर्द्धन के लिए विबीजी-रामजी विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन कानून लाया गया, जिससे रोजगार गारंटी बढ़ी- अब हर ग्रामीण परिवार को वर्ष में 125 दिन तक सशर्त ध् वेतन रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जो पहले के मनरेगा के 100 दिनों से 25 दिन अधिक है।

                मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी वार्षिक आय 1 लाख रूपये से ऊपर ले जाने के उद्देश्य से चलाई जा रही एक प्रमुख पहल है। राज्य सरकार ने 1.25 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। नवंबर 2025 तक राज्य की लगभग 1.63 लाख महिलाएं पहले ही इस श्रेणी में आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत संचालित आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रू० तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलता है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रू0 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रू0 की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

                मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण भारत के हर घर में पाइप के माध्यम से श्हर घर जलश् पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी और ग्रामीण) का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को किफायती घर उपलब्ध कराना है। योजना के अन्तर्गत घर बनाने या खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। 2026 के बजट में इस योजना के अगले चरण के तहत अतिरिक्त घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया मिशन का उद्देश्य भारत को जटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलना है। यूपीआई, डिजिलॉकर और ई-संजीवनी जैसी सेवाओं ने आम आदमी के जीवन को आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य बीपीएल परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है योजना के माध्यम से स्वच्छ ईंधन प्रदान कर महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना और पर्यावरण प्रदूषण कम करना है।

                मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इसी प्रकार उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है जिनमें नंदा गौरा योजना राज्य की बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए है। योजना का प्रमुख उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके तहत पात्र बालिकाओं को जन्म के समय और 12वीं पास करने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। निशुल्क स्वास्थ्य जाँच योजना राज्य सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनवरी 2026 में सक्रिय रूप से संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत नागरिकों को 266 प्रकार के स्वास्थ्य टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध कराए जाते हैं। एजा बोई शगुन योजना- यह योजना गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को समर्पित है। प्रसव के बाद माता को 2,000 रू0 की प्रोत्साहन राशि और पोषण संबंधी सहायता दी जाती है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना यह केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का राज्य विस्तारित रूप है। राज्य के सभी परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रू० तक का कैशलेस इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिलता है।

                मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को घ्1500 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है। किसान पेंशन योजना के माध्यम से बुजुर्ग किसानों को घ्1200 माह की आर्थिक सहायता दी जाती है एवं वृद्धावस्था और विधवा पेंशन वरिष्ठ नागरिकों और निराश्रित महिलाओं को नियमित मासिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना का उद्देश्य गर्भवती और धात्री (स्तनपान कराने वाली) महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार करना है। लाभार्थी महिलाओं को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए पोषक खाद्य पदार्थ और किट प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अगस्त 2025 में शुरू की गई आदर्श संस्कृत ग्राम योजना एक अनूठी पहल है। इसका उद्देश्य संस्कृत को जन-भाषा बनाना है। इसकी शुरुआत देहरादून के भोगपुर से हुई है, जहां प्रत्येक जनपद में एक आदर्श संस्कृत ग्राम विकसित किया जाएगा इसी क्रम में उत्तराखंड मेगा औद्योगिक एवं निवेश नीति 2025 का उद्देश्य राज्य में बड़े निवेश को आकर्षित करना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

       माननीय मंत्री ने कहा कि चार धाम परियोजना के अंतर्गत केंद्र और राज्य के योग से 9,474 करोड़ रू० की लागत से 889 किमी लंबे राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यात्रा सुगम और तेज होगी। यात्रा मार्ग पर 10 नए शेल्टर बनाए गए हैं। ताकि खराब मौसम या कठिन मार्ग पर श्रद्धालुओं को सुरक्षा और आराम मिल सके। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम, ड्रोन और 24Û7 निगरानी नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है। सरकार ने पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन चारधाम यात्रा को भी सक्रिय किया है। इसका उद्देश्य सर्दियों में जब मुख्य कपाट बंद होते हैं, तो देवताओं के शीतकालीन प्रवास स्थलों (जैसे मुखबा, खरसाली, उखीमठ और पांडुकेश्वर) में पूजा-अर्चना को तीर्थाटन का हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि में पांच गुना वृद्धि की है-अनुग्रह राशि में वृद्धिः मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली एकमुश्त अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया है। 

      मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी कि सेना के विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली राशि में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है। परमवीर चक्र विजेताओं के लिए अनुग्रह राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कीर्ति चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 35 लाख रुपये कर दिया गया है जो पहले यह राशि 20 लाख रुपये थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्णय से शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में लेने की व्यवस्था है, जिसके लिए आवेदन की समय-सीमा 2 वर्षी से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दी गई है।

       इस अवसर पर जोशी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनो को पौधा देकर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह सहित 2घ्6 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

                कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, ग्राम्य, शिक्षा विभाग, आपदा विभाग, नगर निगम आदि द्वारा मनमोहक झांकी निकाली गई। सूचना विभाग के पंजीकृत दल तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। प्रभारी मंत्री श्री जोशी द्वारा झाकी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को सम्मानित किया गया।

                यहां विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, जिला जज सिकंद कुमार त्यागी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, वीसी जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, तहसीलदार दिनेश कुटौला, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि उपस्थित थे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। 

#SirWilliamMarkTully #InternationalCustomsDay #InternationalEnvironmentalEducationDay #SuzanneMassie #Sydney #AustraliaDay #VarunGrover #NelsonRockefeller #MariaGoretti #JohnLogieBaird #JulesRalphFeiffer #JuanPabloDuarte #LewisMumford #BhimraoAmbedkar #JawaharlalNehru #JaiHind #JaiSamvidhan #Republicday #Gantantradiwas #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Dominica #NadyaSuleman #Octuplets

Post a Comment

और नया पुराने