उत्तराखंड में यूसीसी लागू हुए एक साल हुआ, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया जश्न, गिनाए फायदे, अफसरों ने जनता को किया जागरूक, भरवाए फार्म Uttarakhand has seen one year of the implementation of the UCC, with Chief Minister Pushkar Dhami celebrating, highlighting the benefits, and officers sensitizing the public and getting forms filled



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 27 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व यूसीसी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया। समान नागरिक संहिता के वर्षगांठ पर जनपद मुख्यालय के गांधी पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे स्टांल लगाकर समान नगरिक संहिता के अन्तर्गत आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण किये गये।

        मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए युवक-युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित के उद्देश्य से इस कानून में लिव-इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण कराने वाले युगल की सूचना रजिस्ट्रार उनके माता-पिता या अभिभावक को देगा, ये जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जा रही है। लिव-इन के दौरान जन्में बच्चों को उस युगल का बच्चा ही मानते हुए, उसे जैविक संतान के समान समस्त अधिकार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता के माध्यम से नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं की पहुँच को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाया है। जहां यूसीसी लागू होने से पहले हमारे राज्य में औसतन केवल 67 विवाह पंजीकरण हुआ करते थे वो संख्या आज बढ़कर प्रतिदिन 1400 से अधिक हो गई है। राज्य की 30 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत विवाहित दंपतियों का पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। बीते एक वर्ष में यूसीसी के अंतर्गत लगभग 5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 95 प्रतिशत से अधिक का निस्तारण भी किया जा चुका है। राज्य में ऑनलाइन पोर्टल व्यवस्था तथा 7,500 से अधिक सक्रिय कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से शासन को वास्तव में सीधे जनता के द्वार तक पहुँचा दिया है।

       कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा, राज्य मंत्री फरजाना बेगम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने समान नागरिक संहिता में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी, रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार, उप जिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सब रजिस्ट्रार पंकज बिष्ट, अखिलेंद्र सिंह, सोबन सिंह, मो. यासिन को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

       जनपद में सभी तहसीलों में आयोजित समान नागरिक संहिता के वर्षगांठ कार्यक्रम के अन्तर्गत 892 यूसीसी प्रमाण पत्र निर्गत किये गये। जिसमे तहसील खटीमा में 04, सितारगंज में 145, किच्छा में 77, रूद्रपुर में 28, गदरपुर में 45, बाजपुर में 292, काशीपुर में 10 व जसपुर में 45 प्रमाण पत्र निर्गत किये गये।    

       यहां मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist

 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldBreastPumpingDay #InternationalHolocaustRemembranceDay #SpeakUpandSucceedDay #NunukNuraini #Kamleshwar #AditiMyakal #SavitaAmbedkar #SaayoniGhosh #SamuelGompers #LewisCarroll #WolfgangMozart #WorldHistoryof27January #UniversityofGeorgia #MountErebus #JohnUpdike #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #JSBach #ClorisLeachman

Post a Comment

और नया पुराने