मुख्यमंत्री ने जनपद चंपावत के समग्र विकास को 36.83 करोड़ की 17 योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण Chief Minister inaugurated and laid the foundation stone of 17 schemes worth Rs 36.83 crore for the overall development of Champawat district



चंपावत 31 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के समग्र विकास 36.83 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 7.12 करोड़ लागत वाली चार योजनाओं का लोकार्पण और 29.71 करोड़ की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा इन योजनाओं से चंपावत के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचेगा और जनपद तेजी से आदर्श जनपद के रूप में स्थापित होगा। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनपद में 117 करोड़ से अधिक की लागत से गोल्ज्यू कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए जिला चिकित्सालय में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड क्षमता की अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की गई है और 05 करोड़ की लागत से सीटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

धामी ने कहा कि 57 करोड़ की लागत से बन रहा साइंस सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में बच्चों को आधुनिक ज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। धामी ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माणाधीन है। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर ड्राई पोर्ट निर्माण तथा बुजुर्गों के लिए 08.99 करोड़ की लागत से वृद्धाश्रम भवन निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री ने वीर सैनिकों, वीर नारियों और पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

यहां दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत प्रेमा पांडेय, लोहाघाट गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

Post a Comment

और नया पुराने