नितिन सिंह भदौरिया ने पशु रोग निदान, टीकाकरण वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना, हर ब्लाक में खुरपका रोग नियंत्रण को लगेंगे टीके DM Udham Singh Nagar Nitin Singh Bhadoria flagged off the animal disease diagnosis and vaccination vehicle, vaccines will be administered in every block for foot and mouth disease control



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) 2 अप्रैल 2026 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पशु रोग निदान, टीकाकरण प्रचार-प्रसार वाहन को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि खुरपका, मुहपका रोग के नियंत्रण हेतु 45 दिवसीय अभियान चलाकर जनपद के सभी विकास खंड क्षेत्रों में पशु चिकित्सको द्वारा पशुओं का टीकाकरण किया जायेगा।

      मुख्य पशु चिकित्साधिकारी CVO डॉ0 आशुतोष जोशी ने बताया कि 45 दिवसीय अभियान में 22 राजकीय पशु चिकित्सालयों अन्तर्गत 122 एफएमडी वैक्सिनेशन टीम द्वारा 2,20,000 मवेशियों का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि टीकाकरण अभियान की मॉनिट्रिगं हेतु जनपद अन्तर्गत राजकीय चिकित्सालयों के चिन्हित ग्रामों में निर्धारित अनुपात में पशुओं के टीकाकरण से पहले तथा टीकाकरण के 28 से 30 दिन बाद पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से रक्त के नमूनों का परीक्षण किया जायेगा।

डीएम ने बताया कि पिछले चार वर्षो से पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक छः माह के अन्तराल पर मवेशियों (गाय, भैस, भेड़, बकरियों) में खुरपका, मुॅहपका रोग टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। चार वर्षो में अब तक सात चक्रों में बृहद स्तर पर टीकाकरण किये जाने के कारण मवेशियों में अब इस रोग के प्रकरण लगभग समाप्त हो चुके हें टीकाकरण अभियान के कारण मवेशियों के मुख एवं खुरों में छाले पड़ने, तीव्र ज्वर, गर्भपात, दुग्ध उत्पादन में अत्यधिक कमी तथा कुछ प्रकरणों में मवेशियों की मृत्यु के प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आयी है।

      मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी आदि मौजूद थे।

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

Post a Comment

और नया पुराने