डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने त्रुटिरहित, समयबद्ध भवन मैपिंग करने के दिए निर्देश, 25 अप्रैल से 24 मई तक चलेगी भवन गणना Rudrapur DM Nitin Singh Bhadauria has issued directives for error-free and time-bound building mapping; the building enumeration exercise will be conducted from April 25 to May 24



पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 29 अप्रैल 2026 (जि.सू.का.)। अलग-अलग चरणों में हो रही जनगणना काफी विस्तारित है। सबसे पहले भवनों की स्थिति दर्ज की जा रही है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैंप कार्यालय में आयोजित जनगणना 2027 की बैठक कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणकों द्वारा 25 अप्रैल से 24 मई तक भवनों की गणना की जा रही है। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियो, तहसीलदारों व निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रथम चरण के भवनों की गणना, भवन मैपिंग त्रुटिरहित व समयबद्ध सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना 2027 भारत सरकार का समयबद्ध कार्यक्रम है। इसलिए इसे निर्धारित समय में करना अतिआवश्यक है। उन्होने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों व निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भवन गणनाध्भवन मैपिंग के कार्य में तेजी लाने व प्रतिदिन गणना की सूचना जिला कार्यालय को भी भेजना सुनिश्चित करें। उन्होने डिजिटल पड़ताल कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया, गौरव पांडेय, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे व अन्य उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व निकाय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े।

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

Post a Comment

और नया पुराने