गोपेश्वर (चमोली) उत्तराखंड 17 मई 2026। पंच केदारों में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली ने मध्य हिमालय में स्थित रुद्रनाथ मंदिर के लिए भक्तों के साथ विधिवत प्रस्थान किया। भगवान श्री रुद्रनाथ के मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रियों के तहत आज गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में विशेष पूजाओं का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात देव डोली ने जयकारों, पुष्प वर्षा और सेना की बैंड धुनों के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया।
मंदिर मुख्य पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि मंदिर के कपाट सोमवार मध्याह्न में परंपरानुसार विधि विधान के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। जिसके बाद श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के एकानन स्वरूप के दर्शन कर पूजा अर्चना कर सकेंगे।
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें