सांसद अजय भट्ट ने किया काशीपुर-सितारगंज नेशनल हाईवे के बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ में बनने वाले पुल का भूमिपूजन 15-07-2026 Rudrapur MP Ajay Bhatt performed the groundbreaking ceremony for the bridge over the Begul River on the Kashipur-Sitarganj National Highway, to be constructed at a cost of Rupee 10.72 crore



रुद्रपुर, सितारगंज (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 15 जुलाई 2026 (जि.सू.का.)। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बरी के पास काशीपुर-सितारगंज नेशनल हाईवे पर बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लगत से बनाए जाने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई को निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण करना सुनिश्चित करें ताकि लगने वाले जाम से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसका लोकार्पण भी करती है। इस लिये जनता का हमारी सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने पुल निर्माण कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अचल जिंदल ने बताया कि 10.72 करोड़ की लगत से 81 मीटर लम्बे पुल का निर्माण कार्य आगामी मार्च 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

दर्जा राज्य मंत्री खतीब अहमद, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग मौजूद थे।

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇

https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

Post a Comment

और नया पुराने