गूलरभोज में जन-जन के द्वार सेवा शिविर में विधायक अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में जनसमस्याओं का हुआ निराकरण, सैकड़ों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ 18 July public service camp held in Gularbhoj under chairmanship of MLA Arvind Pandey to address public grievances, with hundreds of people benefiting from various government schemes Gadarpur Block




गूलरभोज, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 18 जुलाई 2026 (जि.सू.का.)। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में राज्य सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत गूलरभोज के क्षेत्रांतर्गत एएनके इंटर कालेज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई व जन समस्याओं का निराकरण किया गया।

विधायक पांडेय ने कहा कि यह जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा शिविर राज्य सरकार की उस सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसके केंद्र में जनता तक योजनाओं की सीधी पहुंच, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की भावना है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनसेवा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देने व योजनाओं का सीधे जनता को लाभ मिल सके उसी उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, जल निगम, जल संस्थान,विद्युत, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन, उद्योग, कृषि, उद्यान, मत्स्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अनेक विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकरी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में 413 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया व विभिन्न योजनाओं से 319 लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में बाल विकास द्वारा 8 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट, 8 बाल पोषण, 01 को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 66 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरण, 39 लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, आयुष विभाग द्वारा 42 व होम्योपैथिक विभाग द्वारा 25 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरित की गयी, पंचायतीराज विभाग द्वारा 05 जन्म, मृत्यु पंजीकरण व 14 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गयी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 45 लोगों को निःशुल्क विधिक जानकारी दी गयी।         

यहां गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ, सभासद, नोडल,जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे।

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇

https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

Post a Comment

और नया पुराने